Hindi Unseen Passage Grade 9 अपठित गद्य़ांश कक्षा 9
Hindi Unseen Passage Grade 9 अपठित गद्य़ांश कक्षा 9 प्रश्न 1: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे लिखे बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उचित उत्तर दीजिए । सही समय पर सही चुनाव करने वाला व्यक्ति सदैव सफलता प्राप्त करता है। चुनाव में असावधान व्यक्ति कभी सफलता को चोटी पर नहीं चढ़ पाता। जो व्यक्ति अपने दैनिक कार्यक्रमों में सजगता के साथ उपयुक्त चुनाव नहीं करता और मह त्त्व की दृष्टि से उनमें ठीक-ठीक क्रम नहीं बिठा पाता , वह व्यक्ति न ठीक समय पर कोई कार्य पूरा सकता है और न अपने कामों को श्रेष्ठता और कलात्मकता ही दे पाता है। होना यह चाहिए कि हम सोच समझकर तय करें कि हमें किस समय उठना है , किस समय सोना है और किस समय क्या और कितना खाना है तथा किस समय अध्ययन करना है। खेल-कूद और व्यायाम के लिए समय का चुनाव करना है। चुनाव करते समय हमें मित्रों और सहपाठियों के प्रति भी बहुत सावधानी बरतनी होगी। यह चुनाव हमारे जीवन की अनेक सफलताओं और असफलताओं के लिए जिम्मेदार होता है। सच्चा मित्र जहाँ हमें सन्मार्ग पर ले जाता है , वहीं कुमित्र पतन के गर्त में ढकेल देता है तथा हमारे जीवन को अनेक दुर्गुणों ...