Hindi Unseen Passage Grade 9 अपठित गद्य़ांश कक्षा 9

 Hindi Unseen  Passage Grade 9 अपठित गद्य़ांश कक्षा 9

प्रश्‍न 1: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे लिखे बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उचित उत्तर दीजिए । 

सही समय पर सही चुनाव करने वाला व्यक्ति सदैव सफलता प्राप्त करता है। चुनाव में असावधान व्यक्ति कभी सफलता को चोटी पर नहीं चढ़ पाता। जो व्यक्ति अपने दैनिक कार्यक्रमों में सजगता के साथ उपयुक्त चुनाव नहीं करता और महत्त्व की दृष्टि से उनमें ठीक-ठीक क्रम नहीं बिठा पाता, वह व्यक्ति न ठीक समय पर कोई कार्य पूरा सकता है और न अपने कामों को श्रेष्ठता और कलात्मकता ही दे पाता है। होना यह चाहिए कि हम सोच समझकर तय करें कि हमें किस समय उठना है, किस समय सोना है और किस समय क्या और कितना खाना है तथा किस समय अध्ययन करना है। खेल-कूद और व्यायाम के लिए समय का चुनाव करना है। चुनाव करते समय हमें मित्रों और सहपाठियों के प्रति भी बहुत सावधानी बरतनी होगी। यह चुनाव हमारे जीवन की अनेक सफलताओं और असफलताओं के लिए जिम्मेदार होता है। सच्चा मित्र जहाँ हमें सन्‍मार्ग पर ले जाता है, वहीं कुमित्र पतन के गर्त में ढकेल देता है तथा हमारे जीवन को अनेक दुर्गुणों से भर देता है।

(क) जीवन में सफलता के शिखर पर पहँचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य है-

(i) सही समय पर सही चुनाव                               (ii) व्यायाम करना

(iii) सिर्फ़ अध्ययन करना                                  (iv) उपर्युक्त में से कोई नहीं

(ख) अपने कार्यों को श्रेष्ठता और कलात्मकता देने के लिए आवश्यक है

(i)  मेहनत से काम करना।  

(ii) दैनिक कार्यों को महत्त्व के हिसाब से क्रम से रखना

(iii)अच्छे मित्रों का साथ होना।                           

(iv) सफलता प्राप्त करना

(ग) सच्चा मित्र हमें कहाँ ले जाता है ?

(i) परिवार के पास                           (ii) दुर्गुणों के पास  

(iii) दूसरे मित्र के पास                                    (iv) सन्मार्ग पर

 (घ) मित्रों का सही चुनाव आवश्यक है क्योंकि मित्र  -

(i) सफलता और असफलता के लिए जिम्मेदार होते हैं                                                        

(ii) हमारे जीवन को दुर्गुणों से भर देते हैं ।

(iii) हमारे खाने और पढ़ने का समय निश्चित कर सकते हैं।                                  

 (iv) दैनिक जीवन की जानकारी रखते हैं

(ङ)इस गद्‍यांश का उचित शीर्षक होगा  -

(i)सफलता और असफलता                                  (ii) सच्चा मित्र

(iii)चुनाव का महत्त्व                                                 (iv) सफलता का महत्त्व   

अथवा

प्रश्‍न 2: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उसके नीचे लिखे बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उचित उत्तर दीजिए ।

 भारतीय नारी सर्वगुण संपन्न है। वह उत्सर्ग, त्याग, दया, क्षमा, ममता और सौंदर्य की प्रतीक है। नारी के ये गुण जितने भी विकसित हों, उसका महत्व और आकर्षण उतना ही बढ़ता है। भारतीय नारी व्यष्टि में समष्टि को देखती है। इसलिए आदर्श नारियाँ ध्रुव के समान प्रकाशमान हैं। नारी का ही दूसरा नाम श्रद्धा है। आदर्श नारी के मन की क्षमता इतनी विशाल है जिसे भगवान वामन का पैर भी नहीं माप सकता।

राष्ट्र-निर्माण में नारी का बड़ा महत्त्वपूर्ण उत्तरदायित्व है। त्याग, तपस्या, साधना तथा अहिंसा की प्रतिमूर्ति भारतीय नारी एक ऐसी शक्ति है जिसके आधार पर भारतीय समाज में नूतन जागरण की नवल बेला लाई जा सकती है। नारी परिवार की जान है और परिवारों के समूह का ही दूसरा नाम समाज है। हमारा वर्तमान समाज दासता के दूषित प्रभाव से केवल मैला ही नहीं हो उठा है, बल्कि इसके भव्य दीवारें, चमकती हुई मीनारें तथा भारतीय कलाकारों के सुंदर हाथों से संजोई हुई तस्वीरें टूट-फूटकर धराशायी हो चुकी हैं। माँ के रूप में विधाता का सर्वश्रेष्ठ कलाकार नारी ही भारतीय अतीत के खंडहर में प्राणों का संचार कर उसे जीवित बना सकती है।

(क) एक भारतीय नारी का गुण है:

(i) क्षमा, दया                                                           (ii) त्याग, ममता

(iii) श्रद्धा, साधना                                                   (iv) उपर्युक्त सभी

 

(ख) नारी विधाता की सर्वश्रेष्ठ कृति है क्योंकि

(i) भगवान ने उसे स्वयं बनाया है     (ii) अतीत के खंडहर में प्राणों का संचार करती है

(iii) समाज को शिक्षा देती है                          (iv) उपर्युक्त सभी

 

(ग) समाज किसे कहा गया है?

(i) परिवारों के समूह को                       (ii)भारतीय संस्कृति को   

(iii) परिवार में जान फूँकती नारी को                          (iv) उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

 (घ) भारतीयशब्द में प्रत्यय है-

(i) तीय                                                       (ii) इय

(iii)                                           (iv) उपर्युक्त में से कोई नहीं  

 

(ङ) 'नवल बेला' का शाब्दिक अर्थ क्या है?

(i) नई धरती                                                   (ii) नया समाज

(iii) नई सुबह                                                 (iv) उपर्युक्त सभी

Comments

Popular posts from this blog

Chhoti si baat छोटी सी बात

Hindi Unseen Passage Grade 4 अपठित गद्‍यांश कक्षा 4

Hindi Unseen Passage Grade 8 अपठित गद्य़ांश कक्षा 8