जब कक्षा में चूहा घुस आया

 जब कक्षा में चूहा घुस आया

आज एक मज़ेदार घटना हमारे स्कूल में घटित हुई। जैसे ही हिंदी की कक्षा शुरु हुई, उसी समय कहीं से एक छोटा सा चूहा भटकता हुआ हमारी कक्षा में घुस आया। पहले तो किसी ने उस पर ध्यान न दिया। किंतु चूहा बहुत घबराया हुआ था। उसने एक लड़की के बस्ते में घुसने की कोशिश की। यह देखकर वो लड़की बहुत जोर से चिल्लाई। उसके चिल्लाने पर कक्षा के सारे बच्चे और अध्यापिका तुरंत उस लड़की के पास आ गए। यह देख चूहा बहुत डर गया। वह कक्षा में तेज़ी से इधर-उधर भागने लगा। चूहे का भागना देख हमारी कक्षा की लड़कियाँ चिल्लाने लगी और कुरसियों पर चढ़ गईं। एक लड़का बहादुरी दिखाते हुए चूहे को पकड़ने लगा। लेकिन जैसे ही चूहा उसके हाथ आया, लड़का हड़बड़ा गया । उसने चिल्लाते हुए चूहे को ऊपर उछाल दिया। ऐसा करने से कुछ छात्र डर कर इधर-उधर हटे और कुरसियों से टकरा कर गिर गए। दो लड़कियाँ जो कुरसियों पर खड़ी थीं वे भी नीचे गिर गई। तभी अध्यापिका ने सारे बच्चों को बाहर खड़े होने का आदेश दिया। उन्होंने कक्षा के दरवाजे खोल दिए और चूहे को बाहर भगा दिया। सबने राहत की साँस ली और बाद में सब इस घटना को याद कर एक दूसरे पर खूब हँसे।


Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा “ सेवा सदन “

Hindi Unseen Passage Grade 10 हिंदी अपठित गद्य़ांश कक्षा 10